उदयपुर | 15 दिवसीय निशुल्क जूडो प्रशिक्षण केंद्र की शुरुआत सोमवार शाम को अम्बामाता स्थित सामुदायिक भवन केंद्र पर हुई। प्रशिक्षण वर्ग नियमित रूप से शाम 5 से 8 बजे तक चलेगा, जिसमें शहर के विभिन्न सरकारी अौर निजी विद्यालयों के छात्र-छात्राओं को प्रशिक्षक सुशील सेन और पिपलिया के शारीरिक शिक्षक किशन सोनी, सीमा नकवाल, दीपक भाणावत प्रशिक्षण देंगे। मुख्य अतिथि राजेश वैष्णव ने कहा कि शिविर से खिलाड़ियों को भविष्य में फायदा मिलेगा। 100 से ज्यादा छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।