पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • युवतियां सीख रही मेकअप ड्रेसअप बच्चे सीख रहे बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट

युवतियां सीख रही मेकअप-ड्रेसअप बच्चे सीख रहे बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
समर कैम्प में सोमवार को हेयर एंड ब्यूटी क्लास में एक्सपर्ट्स ने दिए ब्यूटी टिप्स।

उदयपुर | मस्ती की पाठशाला बने स्मार्ट सिटी समर कैम्प में सोमवार को भी फन एंड लर्न की धूम ऐसी रही कि प्रतिभागियों के चेहरे खिले रहे। बच्चें तो ऐसे रमे कि क्लास का टाइम कब पूरा हुआ, पता ही नहीं चला। डांस, जूंबा, सेल्फ डिफेंस के अलावा योगा और स्पोकन इंग्लिश में पार्टिसिपेंट्स का उत्साह देखते ही बन पड़ा। दैनिक भास्कर, सीपीएस और अर्थ डायग्नोस्टिक के साझे में कैम्प में सुबह सात बजे से पहले ही कैम्प वेन्यू सीपीएस, भूपालपुरा और तुलसी निकेतन, सेक्टर-4 में बच्चों, किशोरों और युवक-युवतियों का पहुंचना शुरू हो गया था। डांस क्लास में इस बार इतने रजिस्ट्रेशन हुए हैं कि जगह की अतिरिक्त व्यवस्था करनी पड़ी। इसी उत्साह को देखते हुए मंगलवार को भी ऑन दी स्पॉट रजिस्ट्रेशन का ऑप्शन दिया गया है। इससे ज्यादा से ज्यादा शहरवासी मौका पा सकें, ओर प्रतिभागी अपने हुनर को तराश और निखार सकेंगे।। कैम्प का ग्रांड फिनाले 10 जून को होगा।

आपके लिए खुले हैं ये सब सीखने के विकल्प : स्मार्ट सिटी समर कैम्प के तहत 10 जून तक रोज सुबह 7 से दोपहर 2 बजे तक 20 से भी ज्यादा तरह की क्लासेज लगेंगी। बच्चों के लिए मार्शल आर्ट, स्केटिंग, डांस, शतरंज, स्पोकन इंग्लिश, अबेकस, हैंड राइटिंग इम्प्रूवमेंट, बेसिक कम्प्यूटर सहित कई आकर्षक कोर्स इसमें रहेंगे। महिलाओं के लिए कुकिंग एंड बेकिंग, कल्चरल डांस, हेयर एंड ब्यूटी केयर, फैशन डिजाइनिंग, योगा और युवाओं के लिए डांस, एंकरिंग, जूम्बा, फिल्म प्रोडक्शन, ड्रामा एंड थियेटर, गिटार के कोर्स उपलब्ध होंगे। बच्चों को किताबों से जोड़ने हैंडराइटिंग प्रेक्टिस सेशन भी होगा। दैनिक भास्कर, सीपीएस और अर्थ डायग्नोस्टिक के साझे में इस साल कैंप की एक्टिविटीज भूपालपुरा स्थित सीपीएस और सेक्टर-4 के तुलसी निकेतन स्कूल में आयोजित हो रहीं है। बता दें कि कैंप के वेन्यू पार्टनर तुलसी निकेतन स्कूल सेक्टर 4, डांस पार्टनर सदा सुमित अकेडमी ऑफ डांस आर्ट, रेडियो पार्टनर 94.3 माय एफएम, ऑनलाइन मीडिया पार्टनर वन टू ऑल और 18 कलर्स प्रोडक्शन हाउस हैं। अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 9672872968 और 9829847240 पर संपर्क कर सकते हैं।

स्मार्ट सिटी समर कैम्प

खबरें और भी हैं...