पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

परींडे बांट दिलाया रोज पानी भरने का संकल्प

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उदयपुर | दैनिक भास्कर के सेव बर्ड अभियान के तहत सज्जन नगर नवयुवक मंडल ने सज्जन नगर स्थित मनकामेश्वर महादेव मंदिर में सोमवार को 50 परींडे वितरित किए। मंडल के किशन सोनी ने सभी सदस्यों को परींडे लगाने का आग्रह करके उनमें रोज पानी भरने का संकल्प दिलाया। हेमंत सोनी ने कहा कि प्रतिवर्ष गर्मी में हमें परींडे लगाने चाहिए, ताकि बेजुबान पक्षियों को पानी मिल सके। गर्मी में पानी नहीं मिलने से कई पक्षी मर जाते हैं। सदस्य संतोष शर्मा ने कहा कि हमें लोगों की मदद करनी चाहिए, लेकिन इससे ज्यादा बेजुबान पशु-पक्षियों का भी उतना ही ख्याल रखना चाहिए। इस अवसर पर मनोहर पंवार, जगदीश राजानी, मुकेश माथुर, प्रवीण वाघेला, सतीश शर्मा, तिलकेश सोनी, संजय, दीपक सेन, कपिल पंवार, दिनेश राठौड़, अजय सोनी, कुलदीप राठौड़, सोनू जैन गिरीश यादव, कुणाल गहलोत मौजूद थे।

इधर, भारतीय लायंस परिसंघ ने हॉस्पिटल में 300 परींडे वितरित किए। मुख्य अतिथि बीएस चौहान थे। शिविर इंचार्ज शर्मिला बंसल ने बताया कि इस अवसर पर छाछ का वितरण भी किया गया। इस दौरान विभिन्न प्रतियोगिताएं भी हुईं।

खबरें और भी हैं...