उदयपुर | जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से पैरालीगल वॉलंटियर (पीएलवी) का तीन दिवसीय इंडक्शन प्रोग्राम न्यायालय परिसर के कान्फ्रेंस हॉल में सोमवार को शुरू हुआ। पीसीपीएनडीटी प्रकरणों के विशिष्ट न्यायाधीश धीरज शर्मा, प्राधिकरण की पूर्णकालिक सचिव रिद्धिमा शर्मा और पैनल अधिवक्ता भूमिका चौबीसा ने प्रशिक्षण दिया। एडीजे महेन्द्र कुमार दवे ने प्रशिक्षण का महत्व बताया। प्राधिकरण अध्यक्ष प्रभा शर्मा के नेतृत्व में प्रशिक्षण दो चरणों में होगा। प्रथम चरण में 21 से 23 मई और दूसरा 24 से 26 मई तक होगा।