उदयपुर | नमो कप क्रिकेट प्रतियोगिता की शुरुआत सोमवार को फील्ड क्लब ग्राउंड में हुई। पहले दिन जन धन और टीम आवास योजना में मुकाबला हुआ, जिसमें जन धन की टीम 9 विकेट से विजयी हुई। दूसरा मुकाबला अटल भूजल और सौर सुजला में हुआ जिसमें अटल भूजल ने 24 रन से विजयी हासिल की, तीसरा मुकाबला स्वच्छ भारत व जन औषधि की टीम के बीच हुआ जिसमें स्वच्छ भारत की टीम 10 विकेट से जीती, चौथा मैच ग्राम परिवर्तन व कौशल विकास की टीम के बीच हुआ जिसमें ग्राम परिवर्तन की टीम ने 8 विकेट से जीत हासिल की। इससे पहले प्रतियोगिता का आरंभ चाय वाले गणपत ने किया। इस अवसर पर सांसद अर्जुन लाल मीणा, आरसीए के सचिव राजेंद्र सिंह नांदू, नमो विचार मंच के प्रदेशाध्यक्ष प्रवीण रतलिया आदि मौजूद थे।