पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • अनाथों को खाना खिला जो खुशी मिली वो अमिताभ, अंबानी को खिलाकर नहीं: शेफ सोखी

अनाथों को खाना खिला जो खुशी मिली वो अमिताभ, अंबानी को खिलाकर नहीं: शेफ सोखी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कुकिंग में रुचि रखने वालों के लिए शुक्रवार का दिन काफी खास रहा। भारत के जाने माने शेफ हरपाल सिंह सोखी ने कई प्रकार के डिश बनाकर शहरवासियों को टेस्ट कराया तो लोग उंगली दबाते रह गए। शहर में शुक्रवार को एक शूटिंग के लिए आए सोखी ने भास्कर के साथ अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि उन्होंने देश के कई राजनेताओं, अभिनेताओं के लिए खाना बनाया है लेकिन आंतरिक खुशी तब मिली जब लावारिस और जरूरतमंद बच्चों ने मेरे हाथ का बना खाना खाया और बच्चों ने कहा कि उन्हें यह खाना खाकर उनकी मां के हाथ से बने खाने की याद आ गई। सोखी ने बताया कि वे मुकेश अंबानी, अनिल अंबानी, अमिताभ बच्चन जैसे कई शख्सियतों के लिए खाना बना चुके हैं लेकिन वो खुशी उन्हें नहीं मिलती जो अनाथ बच्चों को खिलाकर मिलती है। उन्होंने बताया कि वे अक्सर इस खुशी की तलाश में मुंबई की उड़ान संस्था में खाना बनाने जाते हैं। वे बताते हैं कि ऐसी किसी भी संस्था में उन्हें खाना खिलाने के लिए बुलाया जाता है तो वे जरूर जाते हैं। उन्होंने बताया कि कर्नाटक में रमजान माह में राजनीति में अभी हलीम पक रहा है। जिस तरह हलीम को पकने में 15 घंटे लगते हैं वैसे ही वहां की राजनीति को पकने में 15 दिन का समय मांगा गया है। जैसे हम खाने में मसालों का तड़का लगाते हैं वैसे ही राजनेता कर्नाटक की राजनीति में अपने स्वार्थ का तड़का लगा रहे हैं। जितना अच्छा मसाला पकेगा, उतना ही अच्छा स्वाद आता है। वैसे ही राजनीतिक पार्टियां अपने अपने मनसूबे को पूरा करने के लिए जोड़-तोड़ करने में लगे हुए हैं।

लाइव डिश बनाते हरपाल सिंह सोखी।

देश में बेटियों की स्थिति पर ध्यान देने की जरूरत है

पंजाब हो, कर्नाटक, आंधप्रदेश या राजस्थान, बेटियों की स्थिति बहुत खराब है। अभी भी लोग बेटों की चाहत में बेटियों को कोख में ही मार रहे हैं। मैं ऐसा कुछ करना चाहता हूं जिससे बेटियों को जीवनदान और समाज में उचित सम्मान मिले। उन्होंने हाल ही में देश के कई हिस्सों में बेटियों के साथ हुए रेप कांड को लेकर चिंता जताई और सरकार से मांग की इसे लेकर सरकार कोई कड़ी पहल करे।

कुकिंग के साथ एक्टिंग जरूरी, लेकसिटी में खुले फिल्मसिटी

हरपालसिंह ने कहा कि एक्टिंग के बल पर ही बावर्ची से शेफ बना हूं। टीवी शो के जरिए ही कुकिंग को इतनी पॉपुलरिटी मिली है। इसके पीछे एक्टिंग का बहुत बड़ा हाथ है। उन्होंने लेकसिटी में फिल्मसिटी बनाने की मांग का समर्थन किया। उन्होंने शहर की तारीफ करते हुए कहा कि यह शहर वादियों से घिरा है। यहां पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। इसे लेकर सरकार को पहल करनी चाहिए। यहां तो अक्सर फिल्मों की शूटिंग भी होती रहती है। कई बड़ी फिल्में यहां बन चुकी हैं।

महिलाओं को बताई कई डिशेज बनाने की विधि

शेफ हरपाल सिंह सोखी ने शुक्रवार को अशोका पैलेस में लोगों के सामने ही मकई दाल स्वेते-ब्रुुशेटा डिश बनाकर शहर के शौकीनों को चखाया। एम स्क्वायर प्रोडक्शन एंड इवेंट्स के सीईओ मुकेश माधवानी ने बताया कि शहर के व्यंजन बनाने के शौकीन पुरुष-महिलाओं को कई प्रकार के व्यंजन बनाने विधि बताई गई।

खबरें और भी हैं...