उदयपुर| कोटा मे हाल ही में संपन्न हुई राज्य जूनियर और सब जूनियर मुक्केबाजी प्रतियोगिता मे 18 पदक जीतकर उदयपुर ने चैम्पियन का खिताब अपने नाम किया। राज्य मुक्केबाजी संघ के अध्यक्ष फतह सिंह राठौड़ ने बताया कि उदयपुर ने चैंपियनशिप तो जीती साथ ही उदयपुर के मुक्केबाज हरीश चंद मीणा को राज्य का सर्वश्रेष्ठ मुक्केबाज का ख़िताब भी मिला। हरीश ने 46 किलो भार वर्ग में लगातार स्वर्ण पदक जीतने का गौरव प्राप्त किया, 50 किलो भार वर्ग मे फतह सिंह राठौड़ ने स्वर्ण पदक की अपनी हैट्रिक मनाई, 44 किलो वर्ग मे नमन शर्मा ने अपने फाइनल मुकाबले मे जैसलमेर के मुक्केबाज को मात्र 10 सेकंड मे ही बाहर कर राज्य मुक्केबाजी मे दूसरी बार स्वर्ण पदक प्राप्त किया। 40 किलो वर्ग मे आमिल अली ने कांस्य पदक जीता, 48 किलो वर्ग में विकास सालवी ने रजत, 36 किलों वर्ग मे शौर्य वर्धन सिंह तंवर के रजत, 38 किलो वर्ग में मिहर खंडेलवाल के रजत, 80 किलो वर्ग मे हर्ष प्रताप सिंह ने रजत, 63 किलो वर्ग में विकास घारू ने कांस्य पदक प्राप्त किया।