पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • अकाउंटेंसी, बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन, बिजनेस इकॉनॉमिक्स में इंटरव्यू के लिए सूची जारी

अकाउंटेंसी, बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन, बिजनेस इकॉनॉमिक्स में इंटरव्यू के लिए सूची जारी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सुखाड़िया विवि की शैक्षणिक भर्तियों के तहत विवि ने शुक्रवार को अकाउंटेंसी, बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन और बैंकिंग एंड बिजनेस इकोनॉमिक्स विषय के इंटरव्यू के लिए अभ्यर्थियों को शॉर्टलिस्ट कर सूची विवि की वेबसाइट पर डाल दी है। इन विषयों का परीक्षा परिणाम 14 मई को जारी किया गया था। उसके बाद योग्य अभ्यर्थियों की छंटनी कर नियमानुसार 1 पद के मुकाबले 10 अभ्यर्थियों की छंटनी कर इंटरव्यू के जरिए बुलाया गया है। तीनों विषयों के इंटरव्यू 25- 26 मई को होंगे। शॉर्टलिस्ट किए गए अभ्यर्थियों को 22 मई दोपहर 3 बजे तक इंटरव्यू संबंधित आवश्यक दस्तावेज जमा कराने होंगे। साथ ही योग्यता के अनुरूप आवेदन में बताए गए आवश्यक दस्तावेज भी अभ्यर्थियों को यूनिवर्सिटी को बताने होंगे। वहीं जिन अभ्यर्थियों ने अपने रिसर्च जनरल का ब्यौरा आवेदन में दिया है उन्हें वो जनरल भी 22 मई तक जमा कराने होंगे। विवि ने इन तीन विषयों की सूची जारी करने के साथ यह भी स्पष्ट किया कि अनारक्षित वर्ग यानी एससी/एसटी/ ओबीसी का छात्र अनारक्षित वर्ग में तब ही बैठ सकेगा जब उसने पहले कहीं भी आरक्षण का लाभ नहीं उठाया हो।

25-26 मई को शॉर्टलिस्टेड अभ्यर्थियों के होंगे इंटरव्यू

खबरें और भी हैं...