पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • शॉर्टलिस्ट करने के बाद बाहर हुए अभ्यर्थियों की जानकारी भी जारी कर दी

शॉर्टलिस्ट करने के बाद बाहर हुए अभ्यर्थियों की जानकारी भी जारी कर दी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सुखाड़िया विवि ने शुक्रवार को बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन के शॉर्ट लिस्ट अभ्यर्थियों की लिस्ट के साथ कुछ जानकारी और नियम भी जारी किए। जारी की गई इन जानकारियों को लेकर अभ्यर्थियों सहित कई लोगों में असंतोष सामने आया। जारी नोटिस में बताया कि बाहर किए गए अभ्यर्थियों के बाहर करने के कारणों सहित उसका उल्लेख भी किया गया है। ऐसे में इसपर कई अभ्यर्थियों ने सवाल उठाए हैं कि विवि ने सभी जानकारियां पहले क्यों नहीं जारी की। अभ्यर्थियों को बाहर करने के बाद ये सूचनाएं क्यों जारी की गई। इसे लेकर यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार हिम्मत सिंह भाटी ने बताया कि छंटनी के बाद बाहर हुए अभ्यर्थियों को पता हो कि वे क्यों बाहर हुए हैं इसलिए ये सूचना जारी की गई है।

विवि ने बताए भर्ती में अभ्यर्थियों के बाहर होने के ये कारण

बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन में एमबीए, एमएचआरएम की प्रोफेशनल डिग्रियों को एमकॉम के बराबर नहीं माना जाएगा।

एससी का अभ्यर्थी अनारक्षित वर्ग के लिए तब ही योग्य होगा जब उसका गुड एकेडमिक रिकॉर्ड अनारक्षित वर्ग के बराबर हो, अभ्यर्थी ने पूर्व में आरक्षण का कोई फायदा नहीं उठाया है इसका भी प्रमाण देना होगा।

कॉमर्स में नेट अभ्यर्थी ही भर्ती के लिए योग्य होगा, मेनेजमेंट में नेट क्वालिफाइड अभ्यर्थी इसके लिए योग्य नहीं होगा।

एम कॉम सामान्य को एमकॉम बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन के समकक्ष माना जा सकेगा।

एससी/एसटी/ओबीसी का अभ्यर्थी अगर राजस्थान का निवासी नहीं है तो उसे प्रदेश में आरक्षण का लाभ नहीं मिलेगा।

अभ्यर्थियों ने उठाए सवाल, विवि ने कहा- अभ्यर्थियों को पता

हो इसलिए जारी की सूचना

खबरें और भी हैं...