उदयपुर | विश्व जैव विविधता दिवस पर मंगलवार को वन विभाग मेवाड़ जैव विविधता पार्क सहित सभी फॉरेस्ट रेंज में ट्रैकिंग और जागरूकता कार्यक्रम करेगा। सुबह नौ बजे स्काउट, छात्र, पर्यावरण प्रेमी और शहरवासी अंबेरी स्थित जैव विविधता पार्क में ट्रैकिंग करेंगे। डीएफओ ओ.पी. शर्मा ने बताया कि बायोडायवर्सिटी पार्क में सबका प्रवेश निशुल्क रहेगा। इस वर्ष जैव विविधता दिवस की थीम बायोलॉजिकल डायवर्सिटी टू इनक्रीज अंडरस्टेंडिंग एंड अवेयरनेस ऑफ बायोडायवर्सिटी इश्यूज है, जिस पर ट्रैकिंग के बाद चर्चा होगी। मुख्य अतिथि सीसीएफ आई.पी.एस. मथारू होंगे। एसीएफ शैतान सिंह देवड़ा ने बताया कि जैव विविधता दिवस पर सभी अभयारण्यों और वनक्षेत्रों में वनकर्मी जागरूकता कार्यक्रम करेंगे। बच्चों के लिए प्रतियोगिताएं हाेंगी।