उदयपुर | कलेक्ट्रेट सभागार में सोमवार को मुख्य सचिव डीबी गुप्ता की अध्यक्षता मेें वीडियो कान्फ्रेंसिंग हुई। उन्होंने शिविरों को लेकर सभी जिला मुख्यालयों से विस्तृत समीक्षा की। कान्फ्रेंसिंग में राज्य सरकार से बजट घोषणा में किसानों को फसली ऋण में 50 हजार रुपए तक की कर्जमाफी योजना के तहत 26 मई को मावली के आसना और 28 मई को सलूंबर के टोड़ा में शिविर लगाने पर चर्चा की। वीसी में संभागीय आयुक्त भवानीसिंह देथा, जिला कलक्टर बिष्णुचरण मल्लिक, उदयपुर सेंट्रल कोऑपरेटिव बैंक के एमडी अश्विनी वशिष्ठ सहित सहकारिता विभाग के अतिरिक्त रजिस्ट्रार आलोक भटनागर व अधिकारी उपस्थित थे।