पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • ‘राजीव ने दिलाया था युवाओं को 18 की उम्र में मताधिकार’

‘राजीव ने दिलाया था युवाओं को 18 की उम्र में मताधिकार’

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उदयपुर | पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर सोमवार को शहर जिला कांग्रेस कमेटी ने रानी रोड स्थित राजीव गांधी स्मृति उद्यान में सर्वधर्म प्रार्थना सभा व गोष्ठी की। पहले राजीव गांधी के तस्वीर के समक्ष पुष्पांजलि अर्पित की।

पूर्व केन्द्रीय मंत्री डॉ. गिरिजा व्यास ने कहा कि राजीव गांधी दूरदर्शी व्यक्तित्व के धनी थे। वे मूल्य आधारित राजनीति में विश्वास करते थे तथा उन्होंने राष्ट्रीय एकता के लिए अपने जीवन का बलिदान कर दिया। अध्यक्ष गोपाल शर्मा ने कहा कि राजीव गांधी ने युवाओं को 18 वर्ष की आयु में मतदान अधिकार दिया तथा महिला सशक्तिकरण व पंचायतों के विकास पर काम किया। पुष्पांजलि कार्यक्रम बाद उद्यान में पक्षियों के पानी के लिए परींडे वितरित किए गए। गोष्ठी को पूर्व विधायक त्रिलोक पूर्बिया, पीसीसी सदस्य सुरेश श्रीमाली व दिनेश श्रीमाली, ब्लॉक अध्यक्ष पूरण मेनारिया, फतह सिंह राठौड़, के.के. शर्मा, जसवंत गन्ना, डॉ. दीपांकर चक्रवर्ती, बाबूलाल जैन, अजय सिंह, मोहम्मद अयूब, बाबूलाल घावरी, डॉ. दीपक व्यास ने भी सं‍बोधित किया। कार्यक्रम में फिरोज अहमद शेख, शिवराज सिंह, डॉ. राव कल्याण सिंह, मुजीब सिद्दीकी, जयप्रकाश निमावत, हरीश शर्मा, अरुण टांक, नासिर खान, दिनेश दवे, के.जी. मूंदड़ा, मोहनलाल शर्मा, विजयशंकर कुमावत, सोमेश्वर मीणा, दीपक सुखाड़िया, पार्षद नजमा मेवाफरोश आदि मौजूद थे।

देहात कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने गांधी को दी श्रद्धांजलि।

यहां भी हुए पुष्पांजलि कार्यक्रम

गिर्वा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने पुष्पांजलि कार्यक्रम रखा। ब्लॉक अध्यक्ष ओनार सिंह सिसोदिया ने बताया कि कार्यक्रम में राजीव की जीवनी पर संगोष्ठी हुई। मुख्य अतिथि पूर्व विधायक सज्जन कटारा, विवेक कटारा, ओबीसी जिलाध्यक्ष हरीश धाबाई, फल मंडी के पूर्व चेयरमैन मोड़ सिंह, ओबीसी ब्लॉक अध्यक्ष ईश्वर दास आदि मौजूद थे। देहात कांग्रेस कमेटी ने सूरजपोल कार्यालय पर सुबह 11 बजे श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष रघुवीरसिंह मीणा, पूर्व मंत्री डाॅ. मांगीलाल गरासिया, पूर्व उप जिला प्रमुख श्यामलाल चौधरी, देहात महामंत्री दिलीप प्रभाकर आदि मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...