पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • दस माह के इंतजार के बाद 24 को सरकार देगी सर्वश्रेष्ठ चुने सरकारी स्कूलों को पुरस्कार

दस माह के इंतजार के बाद 24 को सरकार देगी सर्वश्रेष्ठ चुने सरकारी स्कूलों को पुरस्कार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दस माह के इंतजार के बाद राज्य सरकार 24 मई को “बेस्ट स्कूल अवार्ड’ योजना के तहत प्रदेश के सर्वश्रेष्ठ चुने गए 75 सरकारी स्कूलों को पुरस्कार प्रदान करेगी। बीकानेर निदेशालय ने इस संबंध में सोमवार को आदेश जारी कर पुरस्कार लेने के लिए उस दौरान संस्था प्रधानों को बीकानेर आमंत्रित किया है।

उदयपुर संभाग का सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार डूंगरपुर के राबाउमावि टाउन को प्रदान किया जाएगा। यह पुरस्कार उदयपुर जिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक गिरिजा वैष्णव को दिया जाएगा, क्योंकि वे सर्वश्रेष्ठ स्कूल चयन प्रक्रिया के दौरान राबाउमावि टाउन स्कूल में बतौर प्रिंसिपल थीं। इसके बाद उनका प्रमोशन डीईओ के पद पर हुआ। प्रदेश में वर्ष 2014-15 और 2015-16 के तहत चयनित प्रत्येक जिले से एक-एक सरकारी सीनियर सेकंडरी और सेकंडरी स्कूल को यह पुरस्कार मिलेगा। इस हिसाब जिले में प्रथम आने वाले प्रदेश के 66, संभाग स्तर पर 7 और राज्य स्तरीय पर प्रथम सर्वश्रेष्ठ दो सीनियर सेकंडरी व सेकंडरी स्कूल को पुरस्कार दिया जाएगा। बता दें कि चयनित स्कूलों की घोषणा पिछले साल जुलाई में की गई थी।

ये मिलेगा नकद पुरस्कार

जिला स्तर पर प्रथम आने वाले स्कूल को 25 हजार रुपए, संभाग पर प्रथम को 40 हजार और राज्य स्तर पर प्रथम आने वाले स्कूल को 50 हजार रुपए पुरस्कार स्वरूप दिए जाएंगे। इन स्कूलों का चयन सर्वश्रेष्ठ परिणाम, स्वच्छता, अनुशासन, सुविधाओं और गतिविधियों के आधार पर किया गया था।

खबरें और भी हैं...