पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • चिकित्सा परामर्श शिविर 20 को विज्ञान समिति में लगेगा

चिकित्सा परामर्श शिविर 20 को विज्ञान समिति में लगेगा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चिकित्सा परामर्श शिविर 20 को विज्ञान समिति में लगेगा

उदयपुर |
विज्ञान समिति, महावीर इंटरनेशनल, इनरव्हील क्लब, एमबी कालेज पूर्व छात्र परिषद, उदयपुर सेवा समिति, अशोक नगर जैन सोसायटी, अणुव्रत समिति के साझे में 20 मई को विज्ञान समिति में निशुल्क चिकित्सा परामर्श शिविर लगेगा। इसमें चिकित्सा परामर्श के साथ ब्लड प्रेशर, न्यूरोपैथी, मधुमेह, लिपिड प्रोफाइल, ब्लड आदि की जांच भी होगी। शिविर सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक लगेगा।

पेंशनर हितकारी समिति का अधिवेशन 5 जून को

उदयपुर |
उदयपुर पेंशनर हितकारी सहकारी समिति की बैठक गुरुवार को हुई। समिति अध्यक्ष कृष्णचंद्र श्रीमाली ने बताया कि समिति का वार्षिक अधिवेशन 5 जून को होगा। इसमें 75 वर्ष की आयु के समिति सदस्यों का सम्मान किया जाएगा।

विमंदित बाल पुनर्वास गृह का उद‌्घाटन

उदयपुर |
नारायण सेवा संस्थान के सेवा महातीर्थ, बड़ी में गुरुवार को मानसिक विमंदित पुनर्वास गृह का उद‌्घाटन मुख्य अतिथि जिला परिषद के अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी मुकेश कलाल ने किया।

खबरें और भी हैं...