उदयपुर | होटल लीला पैलेस के चेयरमैन कैप्टन सीपी कृष्णन नायर की पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर लगाया गया। होटल के कर्मचारियों ने 101 यूनिट रक्तदान किया। लोकमित्र ब्लड बैंक के आह्वान पर स्टाफ ने थैलेसिमिया पीड़ित बच्चों को समय पर रक्त उपलब्ध कराने का संकल्प दिलाया। रक्तदाताओं को ब्लड बैंक की ओर से एक लाख रुपए का दुर्घटना बीमा और डोनर कार्ड दिया गया।