पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • बेड़वास और रेबारियों का गुड़ा में डामर वर्क शुरू

बेड़वास और रेबारियों का गुड़ा में डामर वर्क शुरू

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उदयपुर | बेड़वास व रेबारियों का गुड़ा क्षेत्र की नव विकसित कॉलोनियों में यूआईटी ने सड़क पर डामर वर्क शुरू कराया है। इससे करीब 250 परिवारों को सुविधा मिलेगी।

इन क्षेत्रों के लोगों ने पिछले दिनों चेयरमैन रवींद्र श्रीमाली से भेंट कर कॉलोनियों में पक्की सड़क नहीं होने से हो रही परेशानी की तरफ ध्यान दिलाया था। यूआईटी ने अब यहां डामरीकरण कार्य शुरू कर दिया हैं। इस काम पर 19.56 लाख खर्च होंगे। इसमें गायत्री नगर, बेड़वास और नाकोड़ा नगर-प्रथम की आंतरिक सड़कें भी शामिल हैं। इन सड़कों के बनने से इन कॉलोनियों के 250 परिवारों को आवागमन में सुविधा रहेगी।

चेयरमैन ने अधिकारियों से कहा, छोटे-छोटे काम के लिए लोग भटके नहीं

श्रीमाली ने गुरुवार को विभिन्न शाखाओं की बैठक ली। इंजीनियर भी शामिल थे। श्रीमाली ने अधिकारियों-शाखा प्रभारियों से कहा कि लोग छोटे-छोटे काम के लिए भटकें नहीं, इसका ध्यान रखें। नक्शा पास करने का मामला हो या कोई जन समस्या, बेवजह किसी को चक्कर न काटने पड़ें। छोटी-मोटी कमी संबंधित को समय रहते बता दी जाए। ताकि काम बेवजह नहीं अटकें।

खबरें और भी हैं...