उदयपुर | मारूति सेवा समिति कार्यालय में उपभोक्ताओं से जुड़े विभिन्न विषयों गर गुरुवार को चर्चा हुई।
राज्य उपभोक्ता आयोग के पूर्व सदस्य लियाकत अली ने बताया कि उपभोक्ता संरक्षण कानून में संशोधन की प्रक्रिया बहुत धीमी है। इससे उपभोक्ता आंदोलन को गति नहीं मिल पा रही है। केन्द्रीय उपभोक्ता मामले मंत्रालय पिछले 4 वर्षों से उपभोक्ताओं को यह आश्वासन दे रहा है कि उपभोक्ता कानून में शीघ्र संशोधन होगा, लेकिन कुछ हुआ नहीं। आयोग के पूर्व सदस्य अली ने कहा कि उदयपुर और जोधपुर में राज्य उपभोक्ता आयोग की सर्किट बैंच को पाक्षिक रूप से स्थापित करने के निर्देशों की पालना भी नहीं हो रही है। इससे उपभोक्ताओं को काफी परेशानी होती है।