उदयपुर | जनजाति विकास विभाग ने संभाग में कन्या छात्रावास और जनजाति छात्रावासों में विकास कार्यों के लिए वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति जारी की है। आयुक्त भवानी सिंह देथा ने बताया कि शहर के एमजी कॉलेज में जनजाति कन्या छात्रावास में स्टाफ क्वार्टर के लिए 30 लाख रुपए मंजूर किए हैं। कार्यकारी एजेन्सी स्वच्छ परियोजना को बनाया है। बांसवाड़ा जिले के कुशलगढ़ कन्या आश्रम छात्रावास में मरम्मत और अन्य विकास कार्यों के लिए 9.29 लाख, घाटोल पंचायत समिति के राउमावि बोरदा में हॉल निर्माण, प्रतापगढ़ के नकोर स्थित आदर्श राउमावि में दो कमरों व छोटी सादड़ी के जलोदिया केलुखेड़ा आदर्श राउमावि में निर्माण कार्यों के लिए 20-20 लाख रुपए स्वीकृत किए हैं।