महिलाओं ने सीखी ठंडाई की कई रेसिपी
उदयपुर | विज्ञान समिति में महावीर युवा मंच संस्थान महिला प्रकोष्ठ के ग्रीष्मकालीन शिविर निखार में बुधवार को दीपिका जैन ने पान शेक, नारियल ठंडाई, फ्रूटी, कस्टर्ड शेक, आइस टी आदि बनाना सिखाया। करण माधवानी ने चॉकलेट ज्यूस, मॉकटेल की रेसिपी सिखाई। कोरियोग्राफर प्रियांशु, राहुल हर्ष ने डांस और रणजीत सोलंकी ने जुम्बा प्रशिक्षण दिया। प्रकोष्ठ अध्यक्ष विजयलक्ष्मी गलूंडिया, महिला प्रकोष्ठ महामंत्री सोनल सिंघवी, सुनीता लोढ़ा, सुनीता जैन, सविता कोठारी आदि मौजूद थीं।