कांफ्रेंस में उदयपुर से दिल्ली पहुंचे पदाधिकारी
शाह अल्वी एसोसिएशन-इंडिया की तीसरी राष्ट्रीय कान्फ्रेंस दिल्ली के एवान-ए-गालिब हाॅल में हुई। उदयपुर के संभागीय संयोजक अशरफ जिलानी ने बताया कि कान्फ्रेंस में उदयपुर सहित प्रदेशभर के लोगों ने शिरकत की। राष्ट्रीय महासचिव हाजी सैयद एके दीवान अल्वी, प्रदेश अध्यक्ष हाजी शम्सुद्दीन, यूथ अध्यक्ष फारूक शाह, उदयपुर संभागीय अध्यक्ष मोहम्मद हारून शेख, संभाग सचिव अबरार अहमद शाह, जिलाध्यक्ष मोहम्मद रफीक बहादुर आदि मौजूद थे।