कई जगह पाइप पर टोंटियां नहीं, सप्लाई के वक्त नाली में व्यर्थ बह रहा हजारों गैलन पानी
उदयपुर| एक तरफ गर्मी बढ़ रही है और ऊपरी इलाकों के मकानाें तक पानी नहीं पहुंचने की शिकायतें हैं। दूसरी ओर कुछ लोग टोंटियां नहीं लगाकर अन्य परिवारों के लिए पेयजल संकट की स्थिति पैदा कर रहे हैं।
भास्कर के जल संरक्षण अभियान के तहत जल मित्र बने प्रशांत भंडारी ने बताया कि दुर्गा कॉलोनी, नीमच खेड़ा, देवाली इलाके के कई घरों के बाहर पाइप लाइन के आगे टोंटियां ही नहीं हैं। लोग जरूरत जितना पानी भर लेते, जिसके बाद सप्लाई रहने तक पानी नाली में बहता रहता है। इधर जल मित्र प्रेम ओबरवाल ने बताया कि उनका तीतरड़ी गांव की तरफ जाना हुआ था। वहां भी कुछ जगह पीने का पानी व्यर्थ बहता नजर आया। इस क्षेत्र में भी कई घरों के बाहर पाइप लाइन के आगे टोंटियां नहीं हैं। इससे पानी की बर्बादी हो रही है।
दुर्गा कॉलोनी,नीमच खेड़ा देवाली में नाली में बहता पीने का पानी।