उदयपुर| कार्मिक विभाग ने गुरुवार को आदेश जारी कर आईएएस अधिकारी लोक बंधु को एसडीएम गिर्वा के पद पर लगाया है। बंधु वर्तमान में रावतसर(हनुमानगढ़) में उपखंड अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं। कमर चौधरी का सीईओ जिला परिषद के पद पर तबादला होने के बाद से एसडीएम गिर्वा का पद रिक्त चल रहा था।