उदयपुर | शहर में बल्क जनरेटर्स को ऑनसाइट कम्पोस्टिंग करने की शुरुआत करने को लेकर नगर निगम 21 मई को होटल एसोसिएशन की बैठक करेगा। निगम ने बल्क जनरेटर्स को आगाह किया है कि अपने ही परिसर में गीले कचरे के निस्तारण के लिए ऑन साइट कम्पोस्टिंग करने की अंतिम तिथि 12 जून है। इस तिथि तक अगर किसी होटल ने कचरा निस्तारण नहीं किया तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। नगर निगम ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि साॅलिड वेस्ट मैनेजमेंट 2016 के नियमानुसार होटल उदय विलास ने 100 किलो से ज्यादा वेस्ट जनरेट करने पर होटल परिसर में ही 1 टन आॅटोमेटिक आॅर्गेनिक वेस्ट कन्वर्टर प्लांट लगाया है। निगम ने होटल की वेस्ट निस्तारण पहल को सराहा है।