उदयपुर | जनता सेना के जिलाध्यक्ष और पूर्व पार्षद दिनेश माली ने शहर में चल रहे सीवरेज लाइन के काम से जनता को हो रही परेशानी के संबंध में यूडीएच मंत्री श्रीचंद कृपलानी को पत्र लिखा है।
माली ने पत्र में बताया कि स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत उदयपुर में डाली जा रही नई सीवरेज लाइन व्यावहारिक व तकनीकी दृष्टि से ठीक नहीं है। लाइन का व्यास मात्र 8 इंच हे। सुझाव दिया कि 100 शौचालय पर 6 इंच व्यास के पाइप, 200 पर 8 इंच और 500 पर 24 इंच व्यास के पाइप डाले जाने चाहिए। अभी जो लाइन बिछाई जा रही है, हार्ड और बरसों से दबी मिट्टी-सड़क पर खुदाई कर डाली जा रही है। आने वाले दो वर्षा ऋतु में खोदी गई सीवरेज लाइन के लिए ट्रेंच बैठक ले लेगी, जो तीन इंच से एक फिट तक हो सकती है और मिट्टी बाहर आएगी। ऐसे में खोदी गई ट्रेंच को तकनीकी दृष्टि से अधिकतम पानी डालकर ठोस किया जाए। इसी तरह सीवरेज से होने वाली अन्य कई समस्याओं के समाधान की बात भी माली ने अपने पत्र में लिखी।