पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

जोगी तालाब पर यूआईटी का काम रुकवाया

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उदयपुर | दक्षिण विस्तार योजना में जोगी तालाब पर डिमार्केशन कार्य को गुरुवार को कुछ लोगों ने रुकवा दिया। सूचना पर यूआईटी की टीम पहुंची, लेकिन वहां कोई नजर नहीं आया। यूआईटी यहां डिमार्केशन कर पौधरोपण और पाथ-वे बनाने जा रही है। कुछ लोगों ने यूआईटी की मशीन बंद करवा दिया। सूचना पर चेयरमैन रवींद्र श्रीमाली ने तहसीलदार गोवर्धन सिंह झाला, क्षेत्रीय एक्सईएन, पटवारी और रेवेन्यू इंस्पेक्टर को भेजा, लेकिन विरोध करने वाला कोई नजर नहीं आया। टीम ने मशीन ऑपरेटर से घटनाक्रम की जानकारी ली। यहां शुक्रवार को 10 होमगार्ड तैनात किए जाएंगे ताकि काम बाधित न हो। बता दें कि एक दिन पहले भी एक क्षेत्रवासी ने यह कहते हुए काम रुकवाने की कोशिश की थी कि जमीन उसकी है। क्षेत्रीय एक्सईएन ने जमीन के कागजात मांगे तो विरोध करने वाला भाग गया था।

खबरें और भी हैं...