उदयपुर | हार्टफुलनेस ध्यान केंद्र उदयपुर और हार्टफुलनेस संस्थान के अंतरराष्ट्रीय मुख्यालय कान्हा शांतिवनम, हैदराबाद के सौजन्य से स्थानीय केंद्र हिरण मगरी में पांच दिवसीय हार्टफुलनेस योग और ध्यान शिविर में लाेग भाग ले रहे हैं। प्रभारी डॉ राकेश दशोरा ने बताया कि भौतिक व आध्यात्मिक रूप से संतुलित जीवन जीने के लिए योग और ध्यान कार्यक्रम तैयार किया गया है। वार्मअप, श्वसन क्रियाएं करवाई गईं। इसके साथ मधुमेह, जोड़ों में दर्द, मोटापा के निवारण के लिए आसन क्रियाएं भी करवाई जाएगी। दशोरा ने बताया कि शिविर में 47 प्रतिभागी भाग ले रहे हैं।