उदयपुर. सेंट्रल पब्लिक सीनियर सेकंडरी स्कूल, न्यू भूपालपुरा में दो दिनों से चल रहे कैंप राइज एंड शाइन का गुरुवार को समापन हुआ। फैंसी ड्रेस, टीम गेम व ट्रेजर हंट में छात्रों ने प्रतिभा दिखाई। उत्साह व हैप्पीनेस कार्यक्रमों ने छात्रों को जीवन में खुश व उत्साहित बने रहने का संदेश दिया। विभिन्न चरणों में उपलब्धियों के लिए छात्रों को पदक दिए गए। प्राचार्य मनजीत सिंह संधू, कैम्प प्रभारी नीता बक्षी, मुक्ता व्यास आदि मौजूद थे।