पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • सड़क सुरक्षा : ‘मां की सौगंध’ से करेंगे हेलमेट पहनने को प्रेरित

सड़क सुरक्षा : ‘मां की सौगंध’ से करेंगे हेलमेट पहनने को प्रेरित

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उदयपुर | हेलमेट पहनने के लिए आमजन को प्रेरित करने के मकसद से प्रशासन अौर परिवहन विभाग ‘मां की सौगंध’ अभियान चलाएगा। कलेक्टर बिष्णु चरण मल्लिक ने गुरुवार को अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। प्रशासन माताओं का सहयोग लेकर युवाओं को इस बात के लिए प्रेरित करेगा कि वे हेलमेट पहनें। इस दौरान आरटीओ डॉ. एम.एल. रावत, एआरटीओ पी.एल. बामनिया, डीटीओ डॉ. कल्पना शर्मा भी मौजूद थे। बता दें कि पिछले दिनों मदर्स डे पर कलेक्टर ने मांओं के नाम पत्र भी लिखा था, जिसमें अपील की थी कि वे अपने बच्चों को हेलमेट पहने बिना टू व्हीलर नहीं चलाने दें।

खबरें और भी हैं...