उदयपुर. जिला हैंडबॉल संघ की जिला जूनियर और सबजूनियर प्रतियोगिता गांधी ग्राउंड में गुरुवार को शुरू हुई। आयोजन सचिव दीपक चौबीसा ने बताया कि फलीचड़ा, सेंट एंथोनी, धार, आजाद क्लब, आलोक क्लब, प्रिंस क्लब, प्रेमरतन क्लब ने अगले दौर में प्रवेश किया। इससे पहले उद्घाटन कार्यक्रम में संघ अध्यक्ष देवेंद्र जावलिया, संरक्षक लोकेश कोठारी, सचिव मदन राठौड़, नीरज बत्रा, रोहित पंड्या, अंबु प्रसाद आदि मौजूद थे।