पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • पिता की गलत हरकतों की शिकार बालिकाओं ने कोर्ट में दिए बयान

पिता की गलत हरकतों की शिकार बालिकाओं ने कोर्ट में दिए बयान

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उदयपुर | सूरजपोल थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति द्वारा दो बेटियों से गलत हरकतें करने के मामले में गुरुवार को कोर्ट में दोनों बालिकाओं और उनकी मां के धारा 164 के तहत बयान हुए। शहर की एक बस्ती में एक व्यक्ति द्वारा करीब एक साल से उसकी 11 और 6 साल की दो बेटियों के साथ गलत हरकतें करने का मामला बाल कल्याण समिति के जरिये पुलिस तक पहुंचा था। इस मामले में गत सप्ताह सूरजपोल थाने में बालिकाओं की मां ने अपने पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया था। गुरुवार को दोनों पीड़ित बालिकाओं तथा उनकी मां के बयान कोर्ट में दर्ज करवाए गए। बताया गया कि ग्राम न्यायालय गिर्वा में बयान लिए गए।

खबरें और भी हैं...