उदयपुर। प्रदेश के कृषि विश्वविद्यालयों के विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए राज्य स्तरीय जेट/प्री, पीजी और पीएचडी प्रवेश परीक्षा रविवार को होगी। इसमें कृषि, उद्यानिकी एवं वानिकी, फिशरीज, गृह विज्ञान, डेयरी एवं खाद्य प्रौद्योगिकी महाविद्यालय के स्नातक, स्नातकोत्तर और विद्यावाचस्पति में प्रवेश के लिए अभ्यर्थी बैठेंगे। परीक्षा समन्वयक प्रो. केबी शुक्ला ने बताया कि प्रवेश परीक्षा में स्नातक पाठ्यक्रम में 25 हजार 848, स्नातकोत्तर में 1759 और विद्यावाचस्पति पाठ्यक्रम में 328 परीक्षार्थी परीक्षा में बैठने योग्य पाए गए हैं। इस बार राजस्थान के 7 प्रमुख शहर जयपुर, कोटा, अजमेर, बीकानेर, उदयपुर, जोधपुर और श्रीगंगानगर में जेट परीक्षा में 45, प्री पीजी (कृषि, गृह विज्ञान और फिशरीज) में 3 और पीएचडी पाठ्यक्रम में 1 परीक्षा केन्द्र सहित 49 केन्द्र बनाए गए हैं। प्रो. शुक्ला ने बताया कि सभी अभ्यर्थियों केे प्रवेश पत्र वेबसाइट पर डाल दिए गए हैं, अगर अभ्यर्थी को प्रवेश पत्र शुक्रवार तक प्राप्त नहीं होते हैं तो वे यूनिवर्सिटी की वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं।