आचार्य भगवंत मणिप्रभ सूरीश्वर ने शहर के मंदिरों में दर्शन किए, जायजा भी लिया
आचार्य भगवंत मणिप्रभ सूरीश्वर और मुनि मलय प्रभ सागर ने शुक्रवार को उदयपुर के विभिन्न मंदिरों मे जाकर पंच तीर्थी दर्शन किए। महासभा सदस्य गजेंद्र सुराणा ने बताया कि भगवंत ने दादा गुरुदेव की पूजा में हो रही रुकावटों के बारे में जानकारी लेकर आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान दलपत दोषी, गोवर्धन सिंह सुराणा मौजूद रहे ।