शिव दल मेवाड़ करेगा शहीदों के वंशजोंं का स्वागत व सम्मान
उदयपुर| शिव दल मेवाड़ के कार्यकर्ताओं की बैठक शुक्रवार को दल प्रमुख मनीष मेहता की अध्यक्षता में शिव दल मुख्यालय श्री नीलकण्ठ महादेव मंदिर स्थित भारत माता मंदिर में हुई। इसमें निर्णय लिया गया कि उदयपुर में पहली बार आ रहे भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के जननायकों के वंशजों का शिव दल मेवाड़ स्वागत करेगा। मेहता ने बताया कि इन सभी वंशजो का जमावड़ा 23 मई को उदयपुर के अमर शहीद कुं. प्रताप सिंह बारहठ के शहादत दिवस पर उदयपुर में होने वाले कवि सम्मेलन के अवसर पर हो रहा है।