पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

उदयपुर मार्बल एसोसिएशन के अध्यक्ष बने राव

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उदयपुर मार्बल एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी।

उदयपुर| उदयपुर मार्बल एसोसिएशन के शुक्रवार को यूएमए कार्यालय में कार्यकारिणी के चुनाव हुए। भूपेन्द्र सिंह राव अध्यक्ष चुने गए। अध्यक्ष पद के भूपेन्द्र सिंह राव, गजेंद्र सिंह सामर और नीरज शर्मा उम्मीदवार थे। इनमें राव ने 31 वोट से बढ़त बना अध्यक्ष पद जीता। रिटर्निंग ऑफिसर चांदमल कच्छावा ने बताया कि एसोसिएशन के 530 सदस्य हैं। शुक्रवार को 474 वोट डाले गए। मुकेश नाहर उपाध्यक्ष, जितेन्द्र नावेदिया सचिव, नवीन मोदी संयुक्त सचिव चुने गए। कोषाध्यक्ष हरीश कुमावत सहित आठ एग्जीक्यूटिव मेंबर नियुक्त किए गए।

आठ बजे जारी हुआ परिणाम: पूरे दिन चली वोटिंग के बाद शाम पांच बजे के बाद से मतगणना शुरू की गई। पदाधिकारियों ने बताया कि तीन घंटे मतगणना के बाद हर पद के विजय रहे उम्मीदवार की वोटों की संख्या के साथ घोषणा की गई। सचिव जितेन्द्र सर्वाधिक 84 और उपाध्यक्ष 56 वोटों और नवीन मोदी 58 मतों के अंतर से जीते। मार्बल एसोसिएशन कार्यालय में पूरे दिन चुनावी माहौल और व्यावसायिक गतिविधियों पर चर्चा होती रही।

खबरें और भी हैं...