झाड़ोल (फ.) | कस्बे के आजाद मैदान में चल रही नौ दिवसीय रामकथा के तीसरे दिन साध्वी अखिलेश्वरी दीदी ने गौ सेवा व संरक्षण पर मनुष्य जीवन पर पड़ने वाले प्रभाव को समझाया।
साध्वी ने कहा कि गौ सेवा से मनुष्य के सभी संकट दूर होकर उसे मानसिक शांति, धन, यश और वैभव मिलता है। वर्तमान में गौ हत्या पर चिंता जताते हुए कहा कि संस्कृति की रक्षार्थ गौवध रुकना चाहिए। कथा में भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव का प्रसंग सुनाया। कथा शुरू होने से पहले साध्वी दीदी के निर्देशन में मुख्य यजमान गोदाणा के जोशी व उदयपुर के अमन परिवार के सदस्यों ने रामायण और भगवान श्रीराम की पूजा अर्चना कर आरती उतारी। शाम 7 बजे शुरू हुई कथा रात 10 बजे तक चली।
आजाद मैदान में चल रही है रामकथा में भजनों पर थिरके श्रद्धालु
झाड़ोल. पंडाल में सत्संग सुनतीं महिलाएं।