उदयपुर। बड़गांव में उपप्रधान को ज्ञापन देते कर्मचारी।
उदयपुर। पंचायतीराज मंत्रालयिक कर्मचारी पदोन्नति सहित विभिन्न मांगों को लेकर शुक्रवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर उतर गए। संगठन पदाधिकारियों ने ज्ञापन सौंप कर मांगे पूरी करने की मांग की। संगठन के जिलाध्यक्ष राजेश धर्मशालानी और उपाध्यक्ष वेणीराम पटेल ने बताया कि कर्मचारी कैडर रिव्यू कर पदोन्नति के अवसर देने, एलडीसी भर्ती 2013 को पूर्ण करने, गृह जिले में स्थानांतरण में शिथिलता देने आदि मांगे कर रहे हैं। शुक्रवार को सभी पंचायत समितियों में बीडीओ को ज्ञापन दिया गया। बड़गांव पंचायत समिति में उप प्रधान उषा डांगी को ज्ञापन दिया गया। इस दौरान दिलीप चंदेरिया, गजेंद्र सिंह, भगवतीलाल, नरेंद्र सिंह, हेमेंद्र सिंह आदि उपस्थित थे। 21 मई से 23 मई तक कार्यालयों के बाहर आमजन को शीतल पेयजल पिलाकर प्रदर्शन किया जाएगा।