उदयपुर| आयुर्वेद कॉलेज (राड़ाजी चौराहा) के बाहर लंबे समय से लीकेज लाइन जलदाय विभाग की लाइन आखिरकार शुक्रवार को ठीक कर दी गई। भास्कर के जल संरक्षण अभियान के तहत बने जल मित्र ने यहां जलदाय विभाग की लाइन लीकेज होनेे से सड़क पर व्यर्थ बह रहे पानी की तरफ ध्यान दिलाया था। भास्कर में समाचार प्रकाशित होनेे पर शुक्रवार सुबह ही जलदाय विभाग की टीम ने लीकेज को बंद किया। जल मित्र हरीश धाबाई ने बताया कि जलदाय विभाग काे पानी सप्लाई के समय अन्य क्षेत्रों में भी इस पर ध्यान देना चाहिए कि लाइन कहां-कहां पर लीकेज हैं।
उदयपुर। आयुर्वेद कॉलेज के बाहर फूटी पानी की लाइन शुक्रवार को ठीक कर दी।