उदयपुर| मेवाड़ क्षत्रिय महासभा और नगर निगम के साझे में होने वाले 7 दिवसीय प्रताप जयंती समारोह के लिए शुक्रवार से प्रचार-प्रसार तेज कर दिया है। महासभा के शहर अध्यक्ष डॉ. राजेन्द्र सिंह जगत ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को भी जोड़ा जा रहा है। शुरुआत गुरुवार को कुम्भा नगर स्थित महासभा भवन में हुई। इस अवसर पर क प्रेम सिंह मदारा, दिलीप सिंह बांसी, महामंत्री कुंदन सिंह मुरोली, आदि उपस्थित थे।