उदयपुर. अमित शाह का कलेक्ट्री पर पुतला जलाते कांग्रेस पदाधिकारी।
उदयपुर | कर्नाटक में भाजपा के सरकार बनाने के दावे के विरोध में शहर और देहात जिला कांग्रेस कमेटी ने शुक्रवार को कलेक्ट्री पर विरोध प्रदर्शन किया और भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का पुतला जलाया। देश में लोकतांत्रिक व्यवस्था कायम करने की मांग को लेकर राष्ट्रपति के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। पूर्व सांसद रघुवीर मीणा ने कहा कि कर्नाटक चुनावों में पीएम मोदी ने चुनाव प्रचार के दौरान अपने पद की गरिमा को भूलकर लगातार असभ्य व डराने वाली भाषा का प्रयोग किया। भाजपा का सारा ध्यान साम-दाम-दण्ड-भेद के आधार पर सत्ता हासिल करने का है। प्रदर्शन को पूर्व विधायक त्रिलोक पूर्बिया, पीसीसी सचिव पंकज शर्मा, पीसीसी सदस्य सुरेश श्रीमाली, दिनेश श्रीमाली शामिल रहे।