पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • संग्रहालय वह स्थान है जहां विकास के आयाम प्रदर्शित किए जाते हैं : डॉ. कुलशेखर व्यास

संग्रहालय वह स्थान है जहां विकास के आयाम प्रदर्शित किए जाते हैं : डॉ. कुलशेखर व्यास

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
विद्यापीठ विश्वविद्यालय के साहित्य संस्थान में विश्व संग्रहालय दिवस पर संगोष्ठी हुई। डॉ. कुलशेखर व्यास ने कहा कि संग्रहालय वह स्थान है जहां व्यक्ति के विकास क्रम के विभिन्न आयामों को प्रदर्शित किया जाता है। डॉ. कृष्णपाल सिंह देवड़ा ने बताया कि साहित्य संस्थान के संग्रहालय में पाषाण काल से लेकर मध्यकाल तक की वस्तुओं को प्रदर्शित किया गया है। यह दक्षिणी राजस्थान का एक मात्र संग्रहालय है, जिसमें विभिन्न स्थलों के विभिन्न कालक्रमों के पुरातात्विक स्थलों के अवशेषों एक स्थान पर प्रदर्शित किया गया है। नारायण पालीवाल ने कहा कि इस संग्रहालय में राजस्थान, हरियाणा, महाराष्ट्र, गुजरात, कर्नाटक, आदि स्थलों से प्राप्त पुरावशों को प्रदर्शित किया गया है। इधर, भारतीय मानवविज्ञान सर्वेक्षण केन्द्र में भी अंतरराष्ट्रीय संग्रहालय दिवस समारोह मनाया गया। इस अवसर पर क्षेत्रीय मानवविज्ञान संग्रहालय में चित्रकला कार्यशाला हुई। जिसमें जिले के लगभग 55 जनजाति के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। इस मौके पर भारतीय मानवविज्ञान सर्वेक्षण, पश्चिमी क्षेत्रीय केन्द्र और भारतीय कला एवं सांस्कृतिक निधि (इनटेक) के तत्ववाधान में संगोष्ठी हुई। मुख्य वक्ता डॉ. बिभु कल्याण महांति ने संग्रहालय की आवश्यकता और विरासत संरक्षण में संग्रहालय की भूमिका के बारे में बताया।

खूब सुनी कहानियां, देखी रंगारंग च ित्रकारियां

सिटी पैलेस में महाराणा मेवाड़ चेरिटेबल फाउण्डेशन ने कई कार्यक्रम किए। फाउण्डेशन के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी भूपेन्द्र सिंह आउवा ने बताया कि फाउण्डेशन, चिल्ड्रन आर्ट सोसायटी तथा प्रशिक्षित एवं अनुभवी कहानी कलाकारों की किस्सागोई के माध्यम से पर्यटकों-विद्यार्थियों के लिए संग्रहालय भ्रमण, कहानी संवाद व चित्रकारी कराई गई। संग्रहालय के मोती चौक और बाड़ी महल में संस्था विशेष की कहानियां प्रस्तुत की गई। जिसमें मेवाड़ का गौरवशाली इतिहास, चेतक की महाराणा प्रताप के प्रति वफादारी, महाराणा प्रताप का भील समुदाय से विशेष प्रेेम आदि को दर्शाया गया।

खबरें और भी हैं...