मस्ती की पाठशाला स्मार्ट सिटी समर कैम्प में स्टूडेंट फन विथ लर्न कर रहे हैं। शुक्रवार को भी समर कैंप में बच्चे ऐसे रमे कि क्लास का टाइम कब पूरा हो गया पता ही नहीं चला। कैंप में डांस, जूंबा, सेल्फ डिफेंस के अलावा योगा और स्पोकन इंग्लिश में पार्टिसिपेंट्स का उत्साह देखते ही बन रहा था। दैनिक भास्कर, सीपीएस और अर्थ डायग्नोस्टिक के साझे में हो रहे है कैम्प के तीसरे दिन शुक्रवार को सुबह सात बजे से पहले ही कैम्प वेन्यू सीपीएस, भूपालपुरा व तुलसी निकेतन, सेक्टर-4 में स्टूडेंट का पहुंचना शुरू हो गया।
18 दिन के कोर्सेज में आज भी करवा सकते हैं रजिस्ट्रेशन
आपके लिए खुले हैं ये सब सीखने के विकल्प
स्मार्ट सिटी समर कैम्प के तहत 10 जून तक रोजाना सुबह 7 से दोपहर 2 बजे तक 20 से भी ज्यादा तरह की क्लासेज लगेंगी। बच्चों के लिए मार्शल आर्ट, स्केटिंग, डांस, शतरंज, स्पोकन इंग्लिश, एबेकस, हैंड राइटिंग इम्प्रूवमेंट, बेसिक कम्प्यूटर सहित कई आकर्षक कोर्स इसमें रहेंगे। महिलाओं के लिए कुकिंग एंड बेकिंग, कल्चरल डांस, हेयर एंड ब्यूटी केयर, फैशन डिजाइनिंग, योगा और युवाओं के लिए डांस, एंकरिंग, जूम्बा, फिल्म प्रोडक्शन, ड्रामा एंड थियेटर, गिटार के कोर्स उपलब्ध होंगे।
आज भी करा सकते है ऑन द स्पॉट रजिस्ट्रेशन
डांस क्लास में इस बार इतने रजिस्ट्रेशन हुए हैं कि जगह की अतिरिक्त व्यवस्था करनी पड़ी। शनिवार को भी ऑन दी स्पॉट रजिस्ट्रेशन करा सकेंगे। इससे ज्यादा से ज्यादा शहरवासी 18 दिन के कोर्स पूरे करने का मौका पा सकेंगे।