पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • शगुन वेडिंग प्रदर्शनी शुरू मिलेंगे कई शहरों के प्रोडक्ट

शगुन वेडिंग प्रदर्शनी शुरू मिलेंगे कई शहरों के प्रोडक्ट

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उदयपुर। शगुन सेवा संस्थान की महिला शाखा शगुन इंटरनेशनल क्लब की मेजबानी में शुक्रवार को सौ फीट रोड स्थित मंगलम पैलेस में तीन दिवसीय शगुन वेडिंग प्रदर्शनी का शुभारंभ मेयर चंद्रसिंह कोठारी ने किया। तीन दिवसीय प्रदर्शनी में उदयपुर, जोधपुर, जयपुर, कोलकाता, मुंबई, अहमदाबाद की महिलाएं अपने उत्पादों की प्रदर्शनी लगा रही है। इसमें जयपुर की साडिय़ां, ज्वैलरी, कुन्दन, स्टोन मुंबई के डिजायनर सूट, कोलकाता की साड़ियां, आइटम, लेदर बैग आदि शहर के लोगों को एक ही छत के नीचे मिलेंगे।

खबरें और भी हैं...