पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • यूजीसी के निर्देश : सभी कॉलेजों विवि में प्लास्टिक के बैग बोतल, कप, पर बैन हो

यूजीसी के निर्देश : सभी कॉलेजों-विवि में प्लास्टिक के बैग बोतल, कप, पर बैन हो

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उदयपुर| विवि-कॉलेजों में अब प्लास्टिक वाटर बोतल, कॉफी कप, लंच रैंप डिस्पोजल, प्लास्टिक पैकेजिंग, प्लास्टिक बैग, फूड सर्विस कप, प्लेट, पॉलीएस्टरीन फोम से बने कंटेनर और प्लास्टिक स्ट्रॉ का इस्तेमाल नहीं हो सकेगा। यूजीसी ने शुक्रवार को देश की सभी विवि को आदेश जारी कर इनके उपयोग को रोकने को कहा है। इस वर्ष 5 जून को भारत विश्व पर्यावरण दिवस की वैश्विक स्तर पर मेजबानी करेगा। ऐसे में यूनाइटेड नेशंस के साथ मिलकर इस वर्ष प्लास्टिक पॉल्यूशन थीम पर विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाएगा। इसी को देखते हुए प्लास्टिक के उपयोग से पर्यावरण को होने वाले नुकसान को लेकर पूरे देश को प्लास्टिक फ्री बनाने का फैसला लिया गया है।

खबरें और भी हैं...