उदयपुर। हर वर्ष दिसंबर में होने वाले उदयपुर बर्ड फेस्टिवल की तिथि निर्धारण करने और अन्य संबंधित पहलुओं पर आवश्यक चर्चा करने को लेकर पहली बैठक 25 मई सुबह 11 बजे होगी। एसीएफ (वन्यजीव) शैतान सिंह देवड़ा ने बताया कि बड़ी रोड स्थित अरण्य कुटीर में होने वाली इस बैठक में वन विभाग के अधिकारी, पक्षी प्रेमी सहित अन्य लोग हिस्सा लेंगे।