पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • तराश नाट्य में युवाओं को सिखाएंगे रंगमंच की कलाएं

तराश नाट्य में युवाओं को सिखाएंगे रंगमंच की कलाएं

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उदयपुर। नाट्यांश सोसायटी ऑफ ड्रामेटिक एंड परफॉर्मिंग आर्ट्स की ओर से 21 दिवसीय प्रस्तुति परक नाट्य कार्यशाला ‘‘तराश-2018’’ की शुरुआत शनिवार को महाराष्ट्र भवन, भूपालपुरा में होगी। कार्यशाला 19 मई से 10 जून तक सुबह 8 से 10 बजे तक चलेगी जिसमें मे निशुल्क प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। अभिनय, अभिव्यक्ति, संगीत और तकनीकी पहलुओं के साथ स्पीच एंड डिस्कशन, वॉइस मोड्युलेशन, इम्प्रोवाइजेशन, बोंडी-मूवमेन्ट और ऑब्जरवेशन के माध्यम से अभिनय की बारीकियों को कार्यशाला में समझाया जाएगा। कार्यशाला का उद्देश्य बच्चों और युवाओं को रंगमंच के क्षेत्र से जोड़ना, रंगमंचीय कला में रुचि पैदा करना, बालकों की रचनात्मकता को बढ़ावा देना और अभिनय के क्षेत्र में रुचि रखने वाले युवाओं को मंच प्रदान करना है। कार्यशाला के समापन पर एक नाटक की प्रस्तुति भी होगी। इसके बाद प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र दिए जाएंगे।

खबरें और भी हैं...