टाइगर िहल पहाड़ी पर रात 11 बजे आग, तीन दमकल ने किया काबू
उदयपुर | प्रताप गौरव केंद्र के पास रविवार रात टाइगर हील पहाड़ी पर सूखी घास में आग लग गई। आग की लपटें 25 फीट तक उठीं। मौके पर तीन दमकल पहुंची और 15 मिनट में आग पर काबू पाया। क्षेत्रवासियों ने बताया कि पहाड़ी पर खाली जगह बड़ी-बड़ी घास उगी हुई थी जो सूख गई थी। रात को करीब 11 बजे अचानक कुछ जगह आग लग गई। बाद में देखते ही देखते आग पूरी पहाड़ी पर फैल गई। आग की लपटें 25-30 फीट ऊंची जा रही थी। घरों के पास आग पहुंचे उससे पहले लोगों ने फायर स्टेशन पर सूचना दी। मौके पर तीन दमकल आई और उन्होंने 15 मिनट में आग पर काबू पाया। आग पर समय पर काबू नहीं पाया जाता तो खतरा हो सकता था।