पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • क्रांतिकारियों के परिजनों को मेवाड़ लाने आज कोटा जाएगा विशेष रथ

क्रांतिकारियों के परिजनों को मेवाड़ लाने आज कोटा जाएगा विशेष रथ

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उदयपुर | पहली बार क्रांतिकारियों के परिजनों को उदयपुर लाने के लिए विशेष रथ सोमवार को उदयपुर से कोटा के लिए रवाना होगा। महेंद्र सिंह चारण ने बताया कि मेवाड़ गौरव क्रांति रथ को सुबह 6 बजे गृहमंत्री गुलाबचंद कटारिया फतहसागर से रवाना करेंगे। अमर शहीद कुंवर प्रताप सिंह बारहठ संस्थान और नगर निगम के साझे में होने वाले अमर शहीद कुंवर प्रताप सिंह बारहठ शताब्दी समारोह में क्रांतिकारियों के परिजनों को बुधवार को नगर निगम प्रांगण में सम्मानित किया जाएगा। कवि सम्मेलन भी होगा। इस दौरान मेयर चंद्रसिंह कोठारी, सांस्कृतिक समिति अध्यक्ष जगदीश मेनारिया, क्रांतिकारी बारहठ परिवार सदस्य आदि मौजूद रहेंगे।

खबरें और भी हैं...