पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • कृषि विवि प्रवेश : 27 केंद्रों में हुई परीक्षा, उपस्थिति 96%

कृषि विवि प्रवेश : 27 केंद्रों में हुई परीक्षा, उपस्थिति 96%

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उदयपुर | प्रदेश के कृषि, उद्यानिकी एवं वानिकी, फिशरीज, गृह विज्ञान और डेयरी एवं खाद्य प्रौद्योगिकी महाविद्यालय के स्नातक, स्नातकोत्तर और विद्यावाचस्पति पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए रविवार को राज्य स्तरीय जेट, प्री पीजी और पीएचडी प्रवेश परीक्षा हुई। परीक्षा समन्वयक प्रो. केबी शुक्ला ने बताया कि स्नातक पाठ्यक्रम के लिए जेट परीक्षा में 25 हजार 850 परीक्षार्थियों में से 25 हजार 174, स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम में 1759 में से 1713 और विद्यावाचस्पति पाठ्यक्रम में 328 में से 307 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। इस परीक्षा में स्नातक स्तर पर 97.38 प्रतिशत, स्नातकोत्तर स्तर की परीक्षा में 97.44 प्रतिशत, विद्यावाचस्पति स्तर की परीक्षा में 93.59 प्रतिशत उपस्थिति रही। कुलपति प्रो. यूएस शर्मा ने बताया कि परीक्षा में अनियमितता न हो इसके लिए उड़नदस्तों का गठन किया गया। विडियोग्राफी भी करवाई गई। परीक्षा के लिए उदयपुर में 10 केन्द्र बनाए गए जो राजस्थान कृषि महाविद्यालय, तकनीकी एवं अभियान्त्रिकी महाविद्यालय, गृह विज्ञान महाविद्यालय, वाणिज्य एवं प्रबंध अध्ययन महाविद्यालय, फतह सीसै स्कूल, बीएन विंग-ए और बी, गुरुनानक पब्लिक स्कूल, बीएन कन्या महाविद्यालय और निम्बार्क टीचर्स प्रशिक्षण महाविद्यालय थे।

खबरें और भी हैं...