पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • पीटीआई भर्ती : बीपीएड से पूर्व के खेल प्रमाणपत्र पात्रता की होगी जांच

पीटीआई भर्ती : बीपीएड से पूर्व के खेल प्रमाणपत्र पात्रता की होगी जांच

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उदयपुर | पेसिफिक यूनिवर्सिटी के बॉक्सर जुबेर खान की शिकायत पर प्रधानमंत्री कार्यालय के सेक्शन ऑफिसर कुमार शैलेन्द्र ने प्रदेश सरकार के मुख्य सचिव को खेल प्रमाणपत्र के संदर्भ में कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं। बॉक्सर खान ने बताया कि उन्होंने दो मई को प्रधानमंत्री से शिकायत की थी कि पीटीआई भर्ती में बीपीएड पाठ्यक्रम में प्रवेश लेने से पूर्व स्नातक में शारीरिक शिक्षा विषय नहीं होने पर खेल प्रमाण-पत्र की जांच की जाए। उन्होंने सीएम वसुंधरा राजे से भी मामले की शिकायत की। शिकायत में पीटीआई भर्ती-2018 में भाग लेने अभ्यर्थियों ने एनसीटीई के नियमों खिलाफ बीपीएड हासिल कर चुके हैं। मुख्यमंत्री कार्यालय संयुक्त सचिव लेखराज तोषावड़ा ने कार्रवाई करने स्कूल शिक्षा प्रमुख शासन सचिव को आदेश दिए।

खबरें और भी हैं...