झील प्रेमियों की मांग, मानसून से पहले झीलों की पाल की मजबूती की जांच कराए प्रशासन
उदयपुर | झील प्रेमियों ने मानसून से पहले फतहसागर, पीछाेला और बड़ी तालाब सहित उदयपुर की झीलों की पाल और संरचनाओं की मजबूती की जांच की मांग की हैं। झील संरक्षण समिति के डॉ. अनिल मेहता ने कहा कि भारतीय मानक संस्थान (बीआईएस) व सेंट्रल वाटर कमीशन ने बांधों की नियमित सुरक्षा जांच के निर्देश दिए हुए हैं। उसके बावजूद उदयपुर में बांधों की सुरक्षा जांच नहीं हो रही हैं। झील विकास प्राधिकरण के सदस्य तेज शंकर पालीवाल ने कहा कि उदयपुर के झील बांध तीन सौ से चार सौ साल पुराने है। इनकी समय-समय पर निर्धारित मापदंड अनुसार जांच हो। नंदकिशोर शर्मा ने समय-समय पर मजबूती जांच की मांग की हैं।